एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोरबा/ एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर गोली चलाने से गांव में सनसनी फैल गई है। इस घटना में युवती के पिता बाल-बाल बचे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को बंदूक समेत गिरफ्तार किया है। मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है।ग्राम दोनदारों के आश्रित ग्राम संगम नगर में यह घटना घटी। साहू परिवार की नाबालिग बेटी के पीछे बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी लंबे समय से पड़ा था। वह नाबालिग से इकतरफा प्यार करता था। परिजनों का आरोप है कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था और रास्ते में आते–जाते उसे परेशान करता था। इस संबंध में युवती के पिता ने बालको थाने में कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, पर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।