दुर्ग में हत्या कांड: मुख्य आरोपी पर दोहरी कार्रवाई, जेल के साथ अवैध निर्माण पर बुलडोजर
दुर्ग /दिनांक 16.02.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे थाना मोहन नगर क्षेत्र मे धार्मिक आयोजन के दौरान क्षय कुमार गोड उर्फ नानू की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की घटना घटित हुई थी। प्रकरण में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 109, 3(5) BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर कुल 07 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विवेचना के दौरान आरोपी मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर द्वारा शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर होटल संचालित किया जाना पाया गया। उक्त संबंध में दुर्ग पुलिस द्वारानगर निगम दुर्ग को अतिक्रमण हटाने हेतु पत्राचार किया गया था. नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अवैध कब्जे को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
उक्त कार्रवाई विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई।
घटना स्थल :
शक्ति नगर चौक, मानस भवन के पास, मोहन नगर, दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर