भारत vs साउथ अफ्रीका मैच पर लग रहा था दांव, फरार आरोपी सहित 3 चढ़े पुलिस के हत्थे
दुर्ग /दिनांक 22.02.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि असरफ नगर तकियापारा स्थित एक मकान में भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान हार-जीत पर ऑनलाईन रूपये का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई।मकान के ऊपरी कमरे में एलईडी टीवी पर मैच प्रसारण चालू कर मोबाइल फोन के माध्यम से व्यक्तियों से संपर्क कर ऑनलाईन सट्टा संचालन करते पाए गए। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। शेष दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालन स्वीकार किया गया।मौके से लेपटॉप, एलईडी टीवी, 04 मोबाइल फोन, डीवीआर, चार्जर, जियो सेटअप बॉक्स, वाई-फाई उपकरण, नगदी रकम ₹5000/- तथा एक लेखा कापी जप्त की गई। कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹2,70,500/- आंकी गई है।प्रकरण में अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।फरार आरोपी शाहिल कुरैशी उर्फ सोनू को भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना का कारण
क्रिकेट मैच के दौरान अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु ऑनलाईन सट्टा संचालन।
घटनास्थल :
सोहेल अहमद खान का मकान, असरफ नगर, तकियापारा, दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. सोहेल अहमद खान उर्फ मामू, उम्र 35 वर्ष, निवासी असरफ नगर तकियापारा, दुर्ग
2. संतोष कुमार गोंड, उम्र 38 वर्ष, निवासी रूआबांधा कुंदरापारा वार्ड नं. 04, भिलाई
3. शाहिल कुरैशी उर्फ सोनू, उम्र 30 वर्ष, निवासी असरफ नगर तकियापारा, दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. एक नग लेपटॉप
2. एक नग एलईडी टीवी
3. 04 नग मोबाइल फोन
4. एक डीवीआर
5. 04 नग मोबाइल चार्जर
6. जियो सेटअप बॉक्स एवं वाई-फाई उपकरण
7. नगदी रकम ₹5000/-
8. एक लेखा कापी एवं डॉट पेन
कुल जुमला कीमत – ₹2,70,500/-
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के उनि प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि मोहन लाल साहू, प्र.आर. मनोज निर्मलकर, म.आर. लता रजक तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, आरक्षक क्रांति शर्मा, बालमुकुंद साहू, नासिर बक्श एवं भावेश की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ/सट्टा गतिविधि में संलिप्त न हों तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।