डॉ. अमित ने डेटा सुरक्षा और गोपनीयता पर किया शोध, मिली पीएचडी

डॉ. अमित ने डेटा सुरक्षा और गोपनीयता पर किया शोध, मिली पीएचडी

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई निवासी डॉ. अमित कुमार पाढ़ी को महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। उन्हें यह उपाधि मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदूरकर न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय एवं चांसलर, न्यायमूर्ति शरद ए. बोबडे एवं न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई पूर्व मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति भारती एच. डांगरे, न्यायमूर्ति अनिल एस. किलोर, न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी-फाल्के बॉम्बे उच्च न्यायालय, डॉ. विजयेंद्र कुमार वाइस चांसलर एवं प्रोफेसर, दीपक भागवत रजिस्ट्रार तथा मिलिंद साठे एडवोकेट जनरल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान की गई। डॉ. अमित का शोध विषय “डेटा सुरक्षा और गोपनीयता को समाहित करने वाले विधिक ढांचे का अध्ययन: मुद्दे और चुनौतियाँ" है। यह शोधकार्य वर्तमान डिजिटल युग में डेटा संरक्षण से संबंधित विधिक प्रावधानों, उनकी प्रभावशीलता तथा व्यावहारिक चुनौतियों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। यह शोधकार्य डॉ. शिल्पा जैन, प्रोफेसर विधि, महाराष्ट्र" नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर के मार्गदर्शन में हुआ। वे अधिवक्ता पुष्परानी पाढ़ी एवं ए. एन. पाढ़ी के पुत्र हैं।