महिला दिवस पर नगर निगम का विशेष आयोजन, उत्कृष्ट महिलाओं का होगा सम्मान
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा महिला बाल प्रभारी शशि द्वारिका साहू, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, शेखर चंद्रकार, काशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, लीलाधर पाल, निलेश अग्रवाल तथा सहायक अभियंता गिरीश दीवान, राजेन्द्र ढबाले, हरिशंकर साहू,दुर्गेश गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक लेकर कार्यक्रम की समीक्षा की।बैठक में महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों को कार्यक्रम की बेहतर एवं सुव्यवस्थित तैयारी करने के निर्देश दिए। नगर पालिक निगम दुर्ग में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन 08 मार्च को शाम 4:00 बजे राजेन्द्र पार्क के समीप किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।महापौर अलका बाघमार ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है।