दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के पौधे जप्त

दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के पौधे जप्त

दुर्ग /दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम समोदा, झेनझरी और सिरसा के बीच स्थित खेत में अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है।
पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), आबकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जप्त किया है।
जप्त किए गए अफीम के पौधों की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत में मक्का और भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे, ताकि खेती को छिपाया जा सके।
राजस्व विभाग की जांच में खसरा नंबर 309 और 310, कुल लगभग 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि दर्ज पाई गई है।
इस मामले में पुलिस ने
विनायक ताम्रकार (58 वर्ष), निवासी तेमरापारा दुर्ग
विकास बिश्नोई (27 वर्ष), निवासी जोधपुर राजस्थान
मनीष ठाकुर (45 वर्ष)
को आरोपी बनाया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि अफीम की खेती के लिए बाहर से लोगों को बुलाकर काम कराया जा रहा था।
मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, मणिशंकर चन्द्रा, सीएसपी हर्षित मेहर, एसडीओपी धमधा चित्रा वर्मा, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश, थाना पुलगांव पुलिस और अन्य विभागों की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।