सामूहिक भोज के बाद 40 ग्रामीण हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिलासपुर/जिले के मस्तूरी क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में सामूहिक भोज के बाद बड़ी संख्या में लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. लगभग 40 ग्रामीण, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, खाना खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए. सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी हैlजानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में एक विवाह समारोह के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज आयोजित किया गया था, जिसमें दूसरे गांव से रिश्तेदार शामिल हुए थे. खाना खाने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में सभी को फूड पॉइजनिंग के शिकार 22 लोगों को मस्तूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 15 अन्य बीमारों को पामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही हैl