“जब विधायक ही सुरक्षित नहीं…” रिकेश सेन के आरोपों पर कांग्रेस का बड़ा हमला, सुपेला थाने में सौंपा ज्ञापन
भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाए जाने के बाद अब इस मामले में सियासत तेज हो गई है। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुपेला थाना पहुंचे और जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि विधायक रिकेश सेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से सार्वजनिक रूप से अपनी जान को खतरा बताया है और अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि प्रदेश में भाजपा सरकार और जिले में सख्त पुलिस प्रशासन के बावजूद एक विधायक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर साजिशकर्ता का नाम सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति खत्म हो और जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन पर बना रहे।ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर नीरज पाल, बृजमोहन सिंह, सीजू एंथोनी, इरफान खान, नरसिंह नाथ, बिमान दास ल, जी राजू, सौरभ मिश्रा, सौरभ दत्त, दिनेश पटेल, भूपेंद्र यादव, राजेश साहू, मोहम्मद रफीक, आनंद डोंगरे, दर्शन सिंह, निरंजन देसाई, वासु पांडे, विनोद यादव, रविंद्र सिंह, अली हुसैन सिद्दीकी, मोहम्मद शोएब, हीरा शंकर साहू, अजय यादव, जितेश बंजारे, शमशेर सिद्दीकी, सोनू अंसारी, योगेश राव, राजेंद्र महिलांग, प्रभाकर जनवंधु, के जगदीश, केशव चौबे,श्रीमती पिंकी वर्मा, श्रीमति दंतेश्वरी साहू, डीके बंजारे, नरेंद पीपरोल, अजय यादव, गोविन्द कोसले, सुरेश वर्मा, राजेश चौधरी, धीमान दस गोरा, सूर्यकांत सिन्हा, अजय यादव, सतीश सोनकर, अजय दंडसेना, अभिषेक अवस्थी, रमाकांत देशलहरे, लक्ष्मण सिंह, मनीष शुक्ला, योगेश राव, धनेश साहू, गिरधर, मोहम्मद सलीम, उमाशंकर साहू, उमाशंकर शर्मा, अज्जू अहमद चौहान, तमेश साहू, एस वेंकट, सूरज शर्मा, शशिकांत साहू, दीपक राजपूत, सलमान खान आदि शामिल थे।