सांसद विजय बघेल के जन्मदिन पर प्रशांत कुमार क्षीरसागर सहित समर्थकों ने दी बधाई

सांसद विजय बघेल के जन्मदिन पर प्रशांत कुमार क्षीरसागर सहित समर्थकों ने दी बधाई

भिलाई/ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का 66वां जन्मदिवस रविवार को उनके सेक्टर-5 स्थित निवास पर बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।. भाजपा पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी समाजसेवी प्रशांत कुमार क्षीरसागर सांसद महोदय जनमदिन की बधाई शुभकामनाये इस अवसर पर सुबह से ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों का उनके निवास पर तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।भिलाई दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का 66वां जन्मदिवस रविवार को उनके सेक्टर-5 स्थित निवास पर बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों का उनके निवास पर तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।जन्मदिवस के अवसर पर सांसद विजय बघेल ने दिन की शुरुआत अपने निवास पर गौ माता की पूजा-अर्चना से की।उन्होंने गौ माता को गुड़-चना खिलाकर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल एवं परिवारजनों के साथ सेक्टर-5 स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर, श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर, श्री भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर तथा शिर्डी साईं मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की प्रार्थना की। सांसद बघेल ने अपने जन्मदिवस को सेवा और परमार्थ के रूप में मनाते हुए सेक्टर-2 स्थित फील परमार्थ फाउंडेशन पहुंचकर मानसिक रूप से कमजोर एवं विशेष बच्चों के साथ समय बिताया तथा उनके साथ सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के बच्चों और संचालकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रशांत कुमार क्षीरसागर मनोज ठाकरे किशोर कनोजे भाजपा नेता उपस्थित थे l