भिलाई में मौलवी पर 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार
भिलाई/दुर्ग जिले के भिलाई में धर्म की शिक्षा देने आए एक बुजुर्ग मौलवी पर 8 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी के खिलाफ धारा 74, 75 (1) BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी 65 वर्षीय नजीबुल्ला खान मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से भिलाई में रहकर अपने समुदाय के बच्चों को धर्म की शिक्षा दे रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची को खेलते समय चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाया। आरोप है कि इसके बाद वह बच्ची को अकेले ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने मौलबी की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले किया।