दुर्ग कांग्रेस की महामंत्री निकिता मिलिंद का महंगाई पर हमला, केंद्र से 5 सवाल
दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस की नवनियुक्त महामंत्री श्रीमती निकिता मिलिंद ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर देश में बढ़ती महंगाई को लेकर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन सरकार इस पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है।
1/ क्या अमेरिका की हर बात मानना भारत को महंगाई की ओर धकेल नही रहा है
2/ क्या वैश्विक युद्ध का बोझ सीधे आम जनता की जेब पर डालना ही सबसे आसान रास्ता बन गया है
3/ सस्ता तेल जब ले रहे थे तो फायदा बड़े कारोबारियों को
अब महंगा तेल ले रहे है तो बोझ देश की आम जनता पर
4/ मिडिल ईस्ट के युद्ध में जनता पर पड रही महंगाई की मार कोन से आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना भारत सरकार दिखा रही है
5/ क्या इन हालातो में प्रधानमंत्री को देश को संबोधित नही करना चाहिए