दुर्ग : राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर कंगना रनौत के विरुद्ध शिकायत, एफआईआर की मांग

दुर्ग / राहुल गांधी के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संदीप वोरा ने अपने साथियों के साथ थाना प्रभारी, कोतवाली थाना दुर्ग में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की है।
शिकायत में कंगना रनौत पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने मीडिया में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष के संबंध में अनर्गल एवं अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल एक संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुँचाती है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय मर्यादा के भी प्रतिकूल है।
संदीप वोरा ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत जांच कर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाए तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
एफआईआर दर्ज कराने के लिए सनी, शशांक साहू, मोहित वालदे, जयप्रकाश साहू, विकास यादव, त्रिशरण डोंगरे, राहुल राजपूत, दिलावर, पृथ्वी चंद्राकर, कृष्णा यादव, शाश्वत पांडे, रमीज रजा, पवन कुमार, अक्सर सिंह सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे।