दुर्ग : 10 लाख की ठगी का पर्दाफाश: फर्जी जॉइनिंग लेटर देने वाली महिला गिरफ्तार

दुर्ग : 10 लाख की ठगी का पर्दाफाश: फर्जी जॉइनिंग लेटर देने वाली महिला गिरफ्तार


दुर्ग /प्रार्थिया पायल, उम्र 29 वर्ष, निवासी सेक्टर-07 भिलाई द्वारा थाना पदमनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02.08.2023 को महाराजा चौक स्थित एक दुकान में उसकी मुलाकात प्रिया देशमुख से हुई। प्रिया देशमुख द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) में सब इंजीनियर/AE पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल 20 लाख रुपये की मांग की गई, जिसमें से 10 लाख रुपये अग्रिम के रूप में लिए गए।

आरोपिया द्वारा प्रार्थिया को अपने सहयोगी रजत गुप्ता से मिलवाया गया, जिसने स्वयं को मंत्रालय में कार्यरत बताते हुए नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। माह नवम्बर 2023 में रायपुर सर्किट हाउस में प्रार्थिया को AE पद का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया गया।

प्रार्थिया की शिकायत पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 420, 467, 468, 120(बी) भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपिया प्रिया देशमुख को चिन्हित कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

 

आरोपी का विवरण :

1. प्रिया देशमुख, निवासी न्यू आदर्श नगर, जोन-02, पदमनाभपुर, जिला दुर्ग

 जप्त सामग्री :
प्रकरण में दस्तावेजी साक्ष्य (फर्जी नियुक्ति पत्र आदि) जप्त

 सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पदमनाभपुर पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही।