वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल सहित 09 आरोपी गिरफ्तार; 19 मोबाइल, नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त

वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल सहित 09 आरोपी गिरफ्तार; 19 मोबाइल, नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त

दुर्ग /दुर्ग पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्मृतिनगर पुलिस ने ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर एवं महिला दलाल सहित कुल 09 आरोपियों को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद, ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराने तथा महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई। मौके से उपरोक्त आरोपियों के अतिरिक्त ग्राहक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति पाए गए।
पुलिस द्वारा मौके से 19 नग मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये है, ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद, ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था। महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं/लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था तथा स्पा सेंटर मैनेजर द्वारा इस गतिविधि का संचालन किया जा रहा था। घटना स्थल ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई, जिला दुर्ग है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में तनय सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, मनमोहन स्वीट्स के पीछे, प्लॉट नं. 355, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग; हेमा सिंह उर्फ प्रीत, उम्र 32 वर्ष, निवासी अहमद अली का किराये का मकान, राधिका नगर, मैत्री विहार गार्डन के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग, स्थायी पता अमरोहा, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब; रूपेन्द्र जंघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी अनुभा रेसिडेंसी, प्लॉट नं. 19, जुनवानी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग; रितिक सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राम नगर, शिव मंदिर के पास, उरला, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग; दिनेन्द्र कुमार सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोटिया कला, पुरानी बस्ती, वार्ड नं. 14, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग; हेमंत सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वृंदा नगर, बोर्सी, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग; अविनाश शर्मा उर्फ अभी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नं. बी/27, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग; आनंद कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, कन्या शाला स्कूल के सामने, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग तथा अरुण पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्मृति नगर चौक, फायर पान के पीछे, स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग शामिल हैं।
पुलिस द्वारा जप्त सामग्री में 19 नग मोबाइल फोन, कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये, ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद, ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधी सामग्री तथा आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण से संबंधित सामग्री एवं दस्तावेज जप्त किए गए।