दुर्ग निगम की विशेष व्यवस्था: छुट्टी के दिन भी जमा होगा टैक्स, 15 मार्च के बाद चेक नहीं होंगे स्वीकार

दुर्ग निगम की विशेष व्यवस्था: छुट्टी के दिन भी जमा होगा टैक्स, 15 मार्च के बाद चेक नहीं होंगे स्वीकार


दुर्ग/नगर पालिक निगम द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों को ध्यान में रखते हुए करदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। निगम प्रशासन ने शहर के सभी करदाताओं से समय पर टैक्स जमा करने की अपील की है। इसके तहत शनिवार, रविवार तथा अन्य अवकाश के दिनों में भी नगर निगम कार्यालय और सभी जोन कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि नागरिक आसानी से अपना बकाया टैक्स जमा कर सकें।नगर निगम द्वारा टैक्स जमा करने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक काउंटर संचालित किए जाएंगे। नागरिक नगर निगम मुख्य कार्यालय के साथ-साथ अपने-अपने जोन कार्यालयों में भी टैक्स की राशि जमा कर सकते हैं। इसके अलावा करदाताओं की सुविधा के लिए घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा करने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। नगर निगम के ऑनलाइन लिंक https://municipalcorporation.in⁠ के माध्यम से भी टैक्स का भुगतान किया जा सकता है।निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चेक के माध्यम से टैक्स का भुगतान केवल 15 मार्च तक ही स्वीकार किया जाएगा। इसके बाद चेक के माध्यम से भुगतान नहीं लिया जाएगा। इसलिए करदाताओं से समय रहते टैक्स जमा करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर क्षेत्र के सभी करदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद यदि किसी करदाता का टैक्स बकाया रहता है, तो उस पर ₹1000 शास्ति शुल्क के साथ 15 प्रतिशत अधिभार भी देय होगा। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए समय पर अपना टैक्स जमा करें और नगर निगम की सेवाओं में सहयोग करें।