नमाज के बाद गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद, भिलाई में गूंजा भाईचारे का संदेश

नमाज के बाद गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद, भिलाई में गूंजा भाईचारे का संदेश

भिलाई/ ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को भिलाई के जामा मस्जिद सेक्टर-6 सहित शहर की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिद परिसर में खासा उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर भिलाई नगर मुस्लिम समाज के प्रमुख जनों के साथ पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, विधायक देवेंद्र यादव, अय्यूब खान (सचिव, प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़), सिख समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों की सहभागिता ने सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल पेश की, जिससे ईद का पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव के संदेश के साथ संपन्न हुआ।