इकाई साहू समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाई माता कर्मा जयंती

इकाई साहू समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाई माता कर्मा जयंती

भिलाई नगर/तालपुरी, रूआबांधा  सेक्टर, एनएसपीसीएल, एच  एससीएल  , कॉलोनी में इकाई साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा  जयंती धूमधाम से  मनाई गई । तालपुरी बी ब्लॉक के क्लब हाउस में 4 अप्रैल दिन शनिवार को कर्मा  जयंती के अवसर पर महिलाओं के द्वारा शाम 4:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई, यात्रा के पश्चात भक्त माता कर्मा की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।   कार्यक्रम में अतिथि सम्मान के पश्चात बालक एवं बालिकाओं, महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का  प्रस्तुतीकरण किया गया । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त भाई बहनों ,कला के क्षेत्र में योगदान के लिए एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम किशुन साहू थे एवं अध्यक्षता डॉक्टर कामता प्रसाद साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ रिसाली के द्वारा किया गया । जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ जनों के अलावा इकाई के अध्यक्ष मोहनलाल साहू ,लीलाधर साहू, थान सिंह साहू ,भूषण, श्रीमती देव प्रभा  एवं सभी सामाजिक भाइयों बहनों का सहयोग रहा । किशोर साव एवं अभिषेक साहू द्वारा राजीम माता की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। 
   कार्यक्रम का संचालन रश्मि बाला एवं सारिका साहू एवं आभार प्रदर्शन पूर्णिमा साहू ने किया ।उक्त जानकारी इकाई साहू समाज तालपुरी के अध्यक्ष मोहनलाल साहू के द्वारा दिया गया ।