Heat Alert: 20 अप्रैल से स्कूलों में छुट्टी, सरकार का बड़ा फैसला

Heat Alert: 20 अप्रैल से स्कूलों में छुट्टी, सरकार का बड़ा फैसला

रायपुर/छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में संशोधन किया है।
जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों में अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
पूर्व में जारी आदेश के तहत यह अवकाश 1 मई से प्रारंभ होना था, लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए शासन ने इसे पहले लागू करने का निर्णय लिया है।
हालांकि, यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा और वे पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
राज्य शासन का यह फैसला बच्चों को भीषण गर्मी और लू से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे वे सुरक्षित रह सकें।