निकिता मिलिंद के जन्मदिन पर भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएँ, धीरज बाकलीवाल रहे मौजूद
दुर्ग / दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने अपना जन्मदिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया।
इस अवसर पर दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर निकिता मिलिंद को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।इस मौके पर भूपेश बघेल ने निकिता मिलिंद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, खुशहाल रहें और अपने कार्यों से समाज एवं संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाती रहें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने भी निकिता मिलिंद के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।