दुर्ग में जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस मुखर, कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र
दुर्ग/ दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश को शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को हो रही परेशानियों, शहर में गहराते जल संकट और अनियमित पानी सप्लाई, आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया की अव्यवस्था, तथा नसबंदी ऑपरेशन के दौरान हुई महिलाओं की मृत्यु के मामलों में अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने और मुआवजा न दिए जाने जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
कांग्रेस नेताओं ने इन सभी मामलों में प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर जनहित में समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान संजय कोहले, दीपक साहू, सुरेंद्र राजपूत, निकिता मिलिंद, गुरदीप भाटिया, कन्या ढीमर सहित दुर्ग शहर के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।