आईपीएल में सट्टे का बड़ा खेल उजागर: दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 5 गिरफ्तार

दुर्ग/ आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 5 मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह गोवा, रायपुर, दुर्ग व अन्य राज्यों से संगठित तरीके से सट्टा संचालन कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 90/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी एवं वित्तीय जांच में गिरोह का खुलासा हुआ। इससे पहले 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गिरोह के ऊपरी स्तर तक पहुंचकर 5 अन्य मुख्य सदस्यों को पकड़ा।
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम, म्यूल बैंक खातों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। वे व्हाट्सएप कॉल और इंस्टाग्राम कॉल के माध्यम से संपर्क में रहते थे। गिरोह द्वारा प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपये के लेनदेन और आईपीएल सीजन में हर माह 4 से 5 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का संचालन किया जा रहा था।
यह सामग्री हुई जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, एक वाई-फाई राउटर, 5 सिम कार्ड, आधार व पैन कार्ड सहित 2 लाख 70 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
राहुल रंगवानी (26), देवपुरी, रायपुर
सोविंद यादव उर्फ राजू यादव (26), प्रयागराज (उप्र)
संदीप कापसे (25), गोंदिया (महाराष्ट्र)
अमन अली (23), खुर्सीपार, भिलाई
हुसैन अली (21), खुर्सीपार, भिलाई
आईपीएल बना सट्टे का जरिया
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आईपीएल मैचों के दौरान अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से इस नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।