विधायक रिकेश सेन की मौजूदगी में भव्य बुद्ध जयंती, विकास को लेकर बड़ी घोषणा
भिलाई। विश्व शांतिदूत महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध की 2589वीं जयंती एक मई को धम्म भूमि, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भिलाई में भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. उदय धाबर्डे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी,बीएसपी जे.एल.एन. हॉस्पिटल सेक्टर-9), श्रीमती प्रेरणा धाबर्डे, अशोक धवले (एसडीओ, सिंचाई विभाग) एवं संजय बागड़े (मुख्य अभियंता, नगर पालिका निगम रायपुर),सुनील रामटेके अध्यक्ष ऑल पीएसयू एससी-एसटी फेडरेशन भी शामिल हुए
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक रिकेश सेन ने तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने “जय भीम” के जयकारे के साथ की और धम्म भूमि परिसर के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने डॉ. बाबा साहेब बुद्धिस्ट सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों को विधायक कार्यालय में संपर्क करने हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध का विश्व शांति के लिए दिया उपदेश हम सभी को आत्मसात करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. उदय धाबर्डे ने आयोजन की सराहना करते हुए महिला संगठन एवं समिति के पदाधिकारियों को भव्य कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं और धम्म भूमि के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। श्रीमती प्रेरणा धाबर्डे ने उपस्थित बच्चों एवं उपासक-उपासिकाओं के लिए नाश्ता वितरित किया। इस दौरान उपासक उपासिकाओं ने अपने-अपने घरों से लाए गए खीर एवं अन्य व्यंजनों के साथ सामूहिक भोजन (भोजन दान) का आयोजन भी किया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई। आयोजन में बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धम्म भूमि के अध्यक्ष डीलेंद्र नागदेवे ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, महिला संगठन एवं उपस्थित उपासक-उपासिकाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बसंत धारगे, राजेश कांबले, गिरीश रामटेके, मिलिंद रामटेके, संदीप चौरे, अर्चना गजभे, शीतल मेश्राम, डॉली ऊके, वनमाला रामटेके, मेघा कांबले, स्वाति गजभिए, परिणीता नागदेवे, पूजा शेंडे, चेतना धारगे, किरण कांबले, निर्मला धारगे, मंजू सिंगाड़े, वंदना धारगे, जयश्री बागड़े, सविता चौरे एवं रंजना श्याम कुंवर सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।