भिलाई: ‘बैतुलमाल’ की दोहरी पहल—स्वरोजगार के साथ कौशल विकास पर जोर
स्वरोजगार, वंचितों की मदद के साथ अब कौशल विकास पर जोर देगी ‘बैतुलमाल’
वक्ताओं ने रोजगार उन्मुखी शिविर लगाने और महिलाओं के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने दिया सुझाव
भिलाई/ विगत चार दशक से शहर वंचित समुदाय के सशक्तिकरण के लिए सक्रिय बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी भिलाई की युवाओं के कौशल विकास पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु करने की तैयारी है। बीती शाम जामा मस्जिद सेक्टर-6 के सामुदायिक भवन हॉल में ‘बैतुलमाल’के सालाना जलसे और ईद मिलन में जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए हाथ ठेला और सिलाई मशीन देने के साथ ही पदाधिकारियों ने भविष्य की रूपरेखा भी बताई। इस दौरान अतिथि वक्ताओं ने रोज़गार उन्मुखी शिविर लगाने और महिलाओं के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने सुझाव भी दिया। आयोजन में जरूरतमंद प्रशिक्षित महिलाओं को 15 सिलाई मशीन एवं फुटकर व्यवसाय करने हेतु 10 जरूरतमंदों को हाथ ठेला वितरित किया गया।
जलसे की शुरुआत जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम इकबाल अंजुम हैदर ने कुरान की तिलावत से की। इस मौके पर मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट डॉक्टर इरफान उर रहीम खान ने ‘बैतुलमाल’ कमेटी के समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं रोजगार उन्मुखी शिविर लगाने व महिलाओं के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने सलाह दी।
मुख्य अतिथि पद्मश्री, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और वर्तमान में डिप्टी कमांडेंट सबा अंजुम ने ‘बैतुलमाल’के कार्यों की तारीफ करते हुए महिलाओं को मेहनत कर मुकाम हासिल करने प्रेरित किया। विशेष अतिथि बीएसपी के पूर्व निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉक्टर एस एम इकबाल ने कमेटी की तरफ से टेक्निकल कोर्स जैसी नई पहल को स्वागत योग्य कदम बताया।भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर मिर्ज़ा आसिम बेग ने बैतुलमाल के कार्यों का ब्यौरा दिया साथ ही कहा कि पिछले 36 साल से निरंतर कार्यरत होने वाली कमेटी के सदस्यों के साल भर किए जा रहे कार्य बेहद प्रशंसनीय हैं।
जलसे की सदारत कर रहे वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आर ए सिद्दीकी, विशेष अतिथि डॉक्टर एस जे रिजवी, एम आर के शरीफ रिटायर सीजीएम बीएसपी और अखबारनवीस मुहम्मद जाकिर हुसैन ने भी ‘बैतुलमाल’की तारीफ करते हुए स्वरोजगार पाठ्यक्रमों पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया।
‘बैतुलमाल’के अध्यक्ष हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने सालाना रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि बैतुलमाल कमेटी लगभग 226 बच्चों की शिक्षा का खर्च दे रही है ,जिसमें स्कूली शिक्षा के साथ कई बच्चों को धार्मिक शिक्षा हेतु मदद दी जाती है। गरीब मैयत के कफन दफन, जरूरतमंदों को राशन किट ,इलाज हेतु दवाई और गरीब बच्चियों की शादी में मदद दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस साल एक जरूरतमंद को ऑटो रिक्शा दिलाने मदद की गई है और आगामी वर्ष में भी ई- रिक्शा देने का विचार हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी युवाओं के कौशल विकास पर ज्यादा फोकस कर रही है।
आयोजन में बैतुलमाल के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल हफीज व अन्य ने अतिथियों का स्वागत मोमेंटो देकर किया। प्रोग्राम डायरेक्टर एम आई खान रहे। वहीं भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के साबिक सदर एम आर अंसारी के साथ तमाम मस्जिदों के इमाम मस्जिद कमेटियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्धजन के मौजूद थे।
आयोजन को सफल बनाने अब्दुल हफीज,अब्दुल ज़ाकिर खान, हाजी अरमान बेग सचिव, हाजी आबिद अली, अलीम सिद्दीकी उपाध्यक्ष, मोहम्मद इफ्तिखार खान जॉइंट सेक्रेटरी, जाहिद इमरान जॉइंट ट्रेजरार, वरिष्ठ कार्यकारिणी में हाजी शाहिद खान,सैयद आतिफ अली,हाजी मुमताज अली, अलीम सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद जावेद, अवध अहमद, सैयद हुसैन, फ़ज़ल हक, मोहम्मद मेराज, शेख मुख्तार, आरिफ खान, शेख अजीज, मोहम्मद गौरी, मोहम्मद शकील, शमशुल हुदा, जुलकर नैन, हाजी इमरान खान, सदर हनफ़ी मस्जिद, हाजी मुमताज अली सदर अशरफी मस्जिद जोन 2, सिद्दीकी हुसैनी मस्जिद, शरीफ, तैयबा मस्जिद, शेर ए खुदा मस्जिद कमेटी से एम आई खान, हाजी एमएच सिद्दीकी, सैयद अनवार अली "अमीन" जोन 2 मदनी मस्जिद, अफसर अली सेक्रेटरी कादरी मस्जिद, सैयद अली सदर अशरफी मस्जिद रूआबांधा,अब्दुल मजीद, आइडियल पब्लिक स्कूल और नेशनल स्कूल के प्रतिनिधि, मुर्तुजा हुसैन सेक्रेटरी कब्रिस्तान कमेटी, भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट से असदुद्दीन हैदर, जमील कुरैशी, नसीम खान,अब्दुल कलाम ,मुहम्मद ज़मीर, शमशेर खान,के एम एस खान पूर्व डीएसपी, अहद खान, डॉ लियाकत, हुसैन अली अशरफी, इकरा टीचर एसोसिएशन से अजमतुल्लाह खान, बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की सदर शाहीन खान,शबनम,नसीम,अलमदद कमेटी की सदर अंजुम अली,भिलाई वेलफेयर कमेटी के यासीन, एडवोकेट अजहर अली, समाजसेवी रज़ा सिद्दीकी, जरिया वेलफेयर सोसाइटी के सदर एजाज़ नवाब, नावेद,शकील अहमद, मुहम्मद जफर,तारिक शकील,आसिफ कादरी,मुस्लिम इंतजामिया से मुहम्मद सईद,युवा दल से ज़मीर मुहम्मद, अनवर, तौकीर, साहिल बाबू और फैजान हसन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंच संचालन अब्दुल जाकिर खान ने किया धन्यवाद ज्ञापन हाजी अरमान बेग सेक्रेटरी ने दिया।