नशे में ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा: एक नाबालिग की मौत, दो घायल

नशे में ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा: एक नाबालिग की मौत, दो घायल

दुर्ग/ जामुल थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग बालिका की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में शामिल ट्रक चालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चला रहा था।
पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को कैलाश नगर भिलाई निवासी प्रभाष पाल ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी 17 वर्षीय पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ एक्टिवा से जामुल से एसीसी चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान नंदिनी रोड पर ट्रक क्रमांक CG 07 CA 9607 के चालक ने तेज, लापरवाहीपूर्वक एवं नशे की हालत में वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।
इस भीषण दुर्घटना में प्रार्थी की पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
मामले में थाना जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 297/2026 के तहत धारा 105, 110 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी चालक राकेश कुमार पाण्डेय (34 वर्ष), निवासी छावनी, जामुल को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी जप्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।