मवेशी चोरी कर तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ाया
दुर्ग/अण्डा। दुर्ग पुलिस ने अवैध पशु तस्करी और मवेशी चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चिरपोटी क्षेत्र से भैंस चोरी कर परिवहन करने वाले चार आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस एवं घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को ग्राम चिरपोटी स्थित सिरसिदा खार रेलवे बोगदा पुलिया के पास से भैंस एवं पड़िया को छोटा हाथी टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JC 2612 में भरकर ले जाने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। ग्रामीणों ने बोरीगारका के पास वाहन को रोककर पूछताछ की, जिसमें वाहन चालक एवं उसके साथियों ने मवेशियों को ग्राम चिरपोटी से ले जाना स्वीकार किया।
सूचना मिलते ही थाना अण्डा पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी अवतार सिंह उर्फ बाउ एवं भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मवेशी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया।
आर्थिक लाभ के लिए करते थे मवेशियों की चोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मवेशियों की चोरी कर अवैध रूप से उनका परिवहन कर आर्थिक लाभ कमाने का काम करते थे। घटना ग्राम चिरपोटी स्थित सिरसिदा खार रेलवे बोगदा पुलिया के पास की है।
गिरफ्तार आरोपी
अवतार सिंह उर्फ बाउ (40 वर्ष), निवासी गडरिया पारा बजरंग चौक कुरूद, थाना जामुल
भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू (28 वर्ष), निवासी आदर्श नगर उतई
खेमचंद उर्फ खेमू साहू (23 वर्ष), निवासी ग्राम चिरपोटी थाना अण्डा
ऐवेन्द्र साहू उर्फ गोलू (20 वर्ष), निवासी ग्राम चिरपोटी थाना अण्डा
एक विधि विरुद्ध बालक
जब्त सामग्री
02 नग भैंस
टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JC 2612
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में सउनि सुन्दर लाल नेताम के नेतृत्व में सउनि राजेश साहू, प्र.आर. 1818, प्र.आर. 1814 दिलीप राउत, आरक्षक जयप्रकाश साहू, आरक्षक पवन नौरंगे, आरक्षक रूपेश कोमा, आरक्षक अजय चंद्राकर, आरक्षक तेजेश्वर साहू एवं आरक्षक संदीप कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।