दुर्ग : देर रात तक गूंजते रहे श्याम भजन, श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर किया नृत्य
दुर्ग/धर्म नगरी दुर्ग में पहली बार हुए श्याम भजन के कार्यक्रम में देश के विख्यात प्रसिद्ध भजन गायकों ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों पर भक्त खूब झूमे और जमकर उद्घोष लगाए, जिसकी वजह से वातावरण भक्तिमय हो गया।
दुर्ग में श्याम बाबा के भजनों में यह पहला ऐसा आयोजन रहा जिसमें पूरे प्रदेश के श्याम प्रेमी उपस्थित रहे
यह बहुत ही सुंदर और भक्तिमय दृश्य था खाटू श्याम जी के दरबार में होने वाले भजनों और कीर्तन में भक्तों का झूमना और पूरी तरह से श्याम रंग में रंग जाना एक अलौकिक अनुभव रहा
यह आयोजन के आयोजन कर्ता संदीप शास्त्री खाटू श्याम ज्योतिषी एवं परिवार था जिनके द्वारा भजन के साथ साथ गर्मी को देखते हुए भरपूर पानी की बॉटल एवं सभी के लिए भोजन प्रसादी कि व्यवस्था की गई थी
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए योगेन्द्र शर्मा बंटी अध्यक्ष जन समर्पण सेवा संस्था ने बताया कि भजन में सबसे पहले दिल्ली की भजन गायिका ममता चौधरी सुरीली आवाज में भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु झूमे बिना रह सके। उसके पश्चात राजस्थान से आए हुए प्रसिद्ध गायक प्रेम शर्मा के तूफानी भजनों की शुरूआत की हारे के सहारे आजा, हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे, गजब मेरे खाटू वाले पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
भजनों की प्रस्तुति देने आए देश के सबसे प्रसिद्ध भजन सम्राट संजय मित्तल जो कि कलकत्ता से अपनी मधुर आवाज में सुंदर भजनों की प्रस्तुति देने आए थे उनके सुंदर एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति में पूरा माहौल श्याम मय हो गया कार्यक्रम में पूरे प्रदेश आए हुए श्याम प्रेमियों को संजय मित्तल के भजनों का इंतजार था वो जब गाना चालू किए तो भक्त झूम उठे संजय मित्तल ने मै जो कुछ हु जैसा भी हु, खाटू बुला रहा है कृपा नहीं तो क्या है इसके साथ उनका भाव का गाना घेला (बे काम, नाकारा) वाला व्यक्ति बाबा की कृपा से बना अमीर और इतना ही नहीं श्याम बाबा के भजन तेरे संग जीना यहां, तेरे चरणों में मर जाए... भजन ने भक्तों की आंखों को नम कर दिया। बच्चे से लेकर सभी भक्त की आंखें नम थी"
देररात तक एक के बाद एक भजनों से पूरा माहौल श्याम मय हो गया। पूरे भजन संध्या में निर्मल म्यूजिशियन ग्रुप ने संगीत की प्रस्तुति दी
इस अवसर पर भव्य दरबार, छप्पन भोग, फूलों की वर्षा की गई। बाबा श्याम से सभी प्रिय इत्र की वर्षा करने आए हुए कलाकारों ने इत्र की आकर्षित वर्षा की जिसे देख सभी प्रफुल्लित हुए और अंत में खाटू श्याम बाबा की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।"
पूरे आयोजन में श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर समिति जन समर्पण सेवा संस्था बोलबम सेवा समिति के पूरा सहयोग इन साथ रहा सभी समिति के सदस्य पूरे आयोजन में सेवा देते रहे..
कार्यक्रम में उपस्थित भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बाबा श्याम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उनकी महिमा का वर्णन किया,
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल विधायक एवं पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय महापौर अलका बाघमार राजेंद्र साहू अरुण वोरा पूर्व विधायक धीरज बाकलीवाल श्याम शर्मा सभापति विजय अग्रवाल खेमका मध्यानी दिव्या विद्यारतन भसीन चतुर्भुज राठी कलम नारायण रुंगटा बंटी जलाराम अशोक राठी महेश टावरी नवल अग्रवाल एमआईसी प्रभारी शेखर चंद्राकर देव नारायण चंद्राकर हर्षिका जैन निलेश अग्रवाल गंजपारा वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद कुलेश्वर साहू मनोज मिश्रा दिपक चावड़ा नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले श्रीमती तुलसी साहू रामकली यादव राजेन्द्र शर्मा संजय शर्मा मनीष कोठारी मनोज गुप्ता लाला विवेक मिश्रा मनोज शर्मा लक्की अग्रवाल राजेश शर्मा श्रवण अग्रवाल सुजल शर्मा रवि ठोके दिनेश शर्मा ललित शर्मा राम पवार हलवाई राजेश शर्मा ऋषि साहू विनय मिश्रा चेतन जैन ईशान शर्मा अर्जित शुक्ला मनीष सेन सोनल सेन ओमप्रकाश टावरी विनोद शर्माl