दुर्ग : आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग : आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं जांच प्रारंभ की गई।
मौके पर गोविंद साहू उम्र 45 वर्ष एवं उनकी पत्नी चंचल साहू उम्र 40 वर्ष फांसी पर लटके हुए पाए गए। वहीं उनकी पुत्री दृष्णा साहू उम्र 13 वर्ष एवं पुत्र यशांत साहू उम्र 11 वर्ष मृत अवस्था में घर के भीतर लेटे हुए मिले।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एफएसएल यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन एवं जांच कार्य में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पारिवारिक विवाद का हवाला दिया गया है। पुलिस द्वारा सुसाइड नोट की जांच एवं अन्य सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।
थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।