मनोज कुमार भुतड़ा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार : साइबर अपराधियों को म्यूल अकाउंट सप्लाई करने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने किया भंडाफोड़

दुर्ग /दिनांक 24.05.2026 को पुलिस को टिप मिली कि जगदलपुर का मनोज कुमार भुतड़ा अपने साथियों सहित म्यूल एकाउन्ट का स्टाफ लेकर खपाने भिलाई आया है। जिस पर सुपेला एवं एसीसीयू की टीम ने घेराबंदी कर इन्हें पांच रास्ता हनुमान मंदिर सुपेला ओवर ब्रीज के स्थान पर धर दबोचा, आरोपियों के पास 11 पास बुक, 3 फिनो प्रेमेन्ट का काई, 7 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड, एक पेन कार्ड बरामद किया। पूछताछ पर मास्टर माईण्ड मनोज कुमार भुतड़ा ने बताया कि यह वर्ष 2022 से म्यूल एकाउन्ट का कारोबार कर रहा है। साधारण बैंक एकाउन्ट 15-20 हजार रू० प्रति खाता एवं 40-50 हजार रू० में करेन्ट एकाउन्ट आर्थिक अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को बिक्री करता है। विशेष बात यह है कि यह खाता खुलवाने के लिये मिनिमम बैंक बैलेन्स की राशि भी जिनके एकाउन्ट खुलवाया था उनकों उपलब्ध कराता था तथा बाद में राशि को खुद ले लेता था। इसे गाजियाबाद, सूरत, जगदलपुर, रायपुर कि पुलिस खाता म्यूल खाता में तलाश रही थी। वर्तमान में यह बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना के अन्तर्गत ग्राम तर्राभाठा गांव में रह रहा था। म्यूल एकाउन्ट के कारोबार में इसके साथी जगदलपुर, बालोद, गुण्डरदेही में सक्रिय थे। मास्टर माईण्ड इतना शातिर है कि म्यूल एकाउन्ट देकर खुद उनमें से बड़े ट्रांजेक्शन वाले खातों को होल्ड कराकर स्वतः बैंक से सम्पर्क कर रूपयों का आहरण होल्ड हटाकर कर लेता था। बैंक में इसकी पकड़ थी। इसने अन्य राज्यों में भी खाता खुलवाया है। मनोज कुमार भुतड़ा एवं इसके साथी केवल सेठिया, सत्यनारायण सेठिया का आज दिनांक 25. 05.2026 को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाये गये आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों के गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पार्टी रवाना की गई है।
थानाः- सुपेला के अपराध क्रं. 718/2026 धारा 317(2), 318 (4) बीएनएस
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
1. मनोज कुमार भुतड़ा पिता भंवर लाल उम्र 33 साल पता ग्राम बिरेतरा चौकी हल्दी जिला बालोद
2. केवल सेठिया पिता तुलाराम सेठिया उम्र 26 साल पता ग्राम केसलुर जिला बस्तर
3. सत्यनारायण सेठिया पिता श्रीनाथ सेठिया उम्र 26 साल पता मांझीगुड़ा थाना दरभा जिला बस्तर
जप्त मशरूका
11 पास बुक, 3 फिनो पेमेन्ट का कार्ड, 7 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड, एक पेन कार्ड बरामद।