दुर्ग प्रशासन की पहल: सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निपटारे पर होगी सख्त मॉनिटरिंग

दुर्ग प्रशासन की पहल: सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निपटारे पर होगी सख्त मॉनिटरिंग

दुर्ग/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों में प्राप्त होने वाले जन-शिकायतों और आवेदन पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी प्रशासनिक पहल की गई है। कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समय-सीमा में निराकरण की कार्यवाही और उसकी निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके अनुसार, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन को सी.एम. हेल्पलाइन योजना के अंतर्गत ’नोडल अधिकारी’ नियुक्त किया गया है। उनके साथ तकनीकी व प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला प्रबंधक (ई.डी.एम.) श्रीमती श्रुति अग्रवाल को ’सहायक नोडल अधिकारी’ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।