महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ भाजपा महिला मोर्चा का रंगोली एवं पाक कला आयोजन

महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ भाजपा महिला मोर्चा का रंगोली एवं पाक कला आयोजन

भिलाई/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पुरब मंडल द्वारा सेक्टर-2 स्थित गणेश पंडाल (वार्ड-56) में रंगोली एवं बिना तेल और आग के पाक कला (सलाद) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रंगोली और सलाद प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण और महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तीकरण तथा महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के मार्गदर्शन तथा पुरब मंडल अध्यक्ष श्यामा सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री संध्या राजपूत, उपाध्यक्ष उषा क्षीरसागर, कोषाध्यक्ष यशोदा साहू, मंत्री ज्योति सोनी, मंत्री एम. दमयंती साहू, मीडिया प्रभारी पूजा गोयल, रेखा चव्हाण साहू, श्रीराम जन्मोत्सव समिति की महिला अध्यक्ष शीला वाघमारे, जिला महामंत्री निर्मला नायडू सहित भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।