नकटी गांव पहुंचे एसआईओ के प्रतिनिधि, प्रभावित परिवारों से जताई एकजुटता
भिलाई। भारतीय मुस्लिम युवा छात्रों के संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ इंडिया (एसआईओ) छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर के नकटी गांव का दौरा किया, जहां हाल ही में घरों को तोड़े जाने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस मुश्किल समय में एसआईओ ने प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई और नकटी गांव के लोगों के प्रति अपना पूरा समर्थन दिया।दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गाँव के सरपंच बिहारी यादव से मुलाकात की, जिसमें ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर चर्चा की गई, जमीनी हकीकत को समझा गया और संभावित व न्यायसंगत समाधानों पर विचार-विमर्श किया गया।प्रतिनिधिमंडल में अनस खान (अध्यक्ष, एसआईओ छत्तीसगढ़), मो. ज़ुलक़रनैन (मीडिया सचिव, एसआईओ छत्तीसगढ़), हिद्रिस खान (विस्तार सचिव, एसआईओ छत्तीसगढ़) और यूसुफ (सहयोगी, एसआईओ रायपुर) शामिल थे।