पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन
दुर्ग। पद्मनाभपुर, दुर्ग निवासी श्रीमती शांति वोरा का निधन हो गया। वे अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक दुर्ग अरुण वोरा की माता थीं।उनकी अंतिम यात्रा 14 जुलाई को उनके निवास से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।