सावन के प्रथम सोमवार पर सिंधिया नगर शिवमय, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के प्रथम सोमवार पर सिंधिया नगर शिवमय, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


दुर्ग/सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सिंधिया नगर वार्ड क्रमांक 21 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री संजय सिंह एवं नीलू सिंह के सिंधिया नगर निवास पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन एवं संगीतमय प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर रंग-बिरंगी चूड़ियों एवं सोलह श्रृंगार के साथ भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की तथा सावन सोमवार का व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। महिलाओं की श्रद्धा और उत्साह ने पूरे आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।श्रीमती नीलू संजय सिंह ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार का यह धार्मिक आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष भजन-कीर्तन, संगीतमय प्रस्तुति, पूजा-पाठ एवं महाप्रसाद के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एक साथ जोड़ने और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया तथा पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान रहा।