ऑटो रोककर यात्री की जेब से ₹2,500 उड़ाए, छावनी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दुर्ग/ छावनी थाना क्षेत्र में ऑटो रोककर यात्री की जेब से ₹2,500 रुपये छीनकर फरार होने वाले दो आरोपियों को छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 9 अगस्त 2026 को प्रार्थी उमाशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह पावर हाउस से सामान खरीदकर ऑटो क्रमांक CG 07 T 3083 से कैलाश नगर, जामुल स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान महाराणा प्रताप बरदाना दुकान के पास ऑटो चालक ने ऑटो रोक दिया। इसके बाद चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रार्थी की जेब से ₹2,500 रुपये छीन लिए और दोनों मौके से फरार हो गए।
मामले की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने प्रार्थी की जेब से ₹2,500 रुपये छीनकर ले जाना स्वीकार किया।
अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का तरीका यह था कि वे ऑटो में सवारी को बैठाने के बाद उसके निर्धारित स्थान के आसपास ऑटो रोक देते थे। इसी दौरान यात्री की जेब से रुपये छीनकर दोनों मौके से फरार हो जाते थे।
गिरफ्तार आरोपी
1. सुलेन्दर सिंह उर्फ मोना, उम्र 42 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, कैम्प-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
2.आरीफ खान, उम्र 44 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, कैम्प-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
घटना स्थल
महाराणा प्रताप बरदाना दुकान के पास, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
प्रकरण में छीनी गई ₹2,500 की राशि के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
आरोपियों की त्वरित पतासाजी, पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।