उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

भिलाई/ दुर्ग पुलिस द्वारा अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को कंट्रोल रूम, भिलाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ कुल 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों ने विभिन्न अपराध प्रकरणों की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के प्रभावी संकलन, घटनाओं से जुड़े तथ्यों के विश्लेषण, आवश्यक विधिक प्रक्रिया के पालन तथा प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चयनित सभी 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं निर्धारित पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की गई तथा भविष्य में भी निष्ठा, लगन और विधिक प्रावधानों के अनुरूप बेहतर अनुसंधान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सम्मानित होने वालों में निरीक्षक बसंत बघेल, थाना प्रभारी जामगांव (आर), उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे, थाना प्रभारी कुम्हारी, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा थाना पुलगांव, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर थाना सुपेला, उप निरीक्षक सुरेन्द्र नारम थाना बोरी, उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो थाना उतई, उप निरीक्षक दरबारी राम तोरम थाना यातायात, उप निरीक्षक मनीष बाजपेई थाना पद्मनाभपुर, सहायक उप निरीक्षक सुभाष कोसुर थाना कुम्हारी, सहायक उप निरीक्षक लखन लाल साहू ACCU दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक मुरलीधर कश्यप एवं सहायक उप निरीक्षक शशिकला साहू थाना वैशाली नगर, सहायक उप निरीक्षक इतवारी राम डहरे थाना छावनी, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी थाना दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर खंड दुर्ग तथा सहायक उप निरीक्षक मीरा वर्मा प्रभारी रक्षा टीम शामिल हैं। दुर्ग पुलिस ने कहा कि अपराध विवेचना में निष्पक्षता, पारदर्शिता, साक्ष्य आधारित अनुसंधान और विधिक प्रक्रिया का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्मान समारोह के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए प्रेरित करने के साथ ही प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की कि अपराध से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।