राजूलाल चंद्राकर के नेतृत्व में संघ ने किया आयुक्त लीना कोसाम का स्वागत, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई बातचीत
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की नवपदस्थ आयुक्त श्रीमती लीना कोसाम (IAS) से नवयुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।संघ के जिला अध्यक्ष राजूलाल चंद्राकर के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयुक्त महोदया को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से आयुक्त महोदया का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर राजूलाल चंद्राकर ने कहा कि श्रीमती लीना कोसाम जैसी अनुभवी एवं संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी का नगर पालिक निगम दुर्ग का नेतृत्व संभालना निगम के लिए सकारात्मक अवसर है। संघ को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में निगम प्रशासन में बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और सकारात्मक कार्य संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।
कर्मचारी हितों पर भी हुई सकारात्मक चर्चा
सौजन्य मुलाकात के दौरान संघ की ओर से कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। विशेष रूप से लंबित वेतन के शीघ्र भुगतान का विषय प्रमुखता से रखा गया। आयुक्त महोदया ने विषय को गंभीरता से सुनते हुए वेतन शीघ्र जारी किए जाने का आश्वासन दिया।
संघ अध्यक्ष राजूलाल चंद्राकर ने कहा कि—
“आयुक्त महोदया ने कर्मचारियों की समस्याओं एवं उनके हितों से जुड़े विषयों को जिस सहजता, गंभीरता और सकारात्मकता से सुना, वह सराहनीय है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में निगम प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित होगा। संघ सदैव निगम हित और कर्मचारी हित के बीच सकारात्मक सेतु की भूमिका निभाता रहेगा।”
उन्होंने नवपदस्थ आयुक्त महोदया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निगम के विकास, जनसेवा और कर्मचारी हित—इन तीनों क्षेत्रों में बेहतर परिणाम के लिए संघ प्रशासन के साथ रचनात्मक सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस दौरान राजूलाल चंद्राकर, शुभम गोईर, शिव परिहार, सत्येंद्र यादव, राजदीप कसर, रतनदीप कसर, अनुपम ताम्रकार, नरेंद्र मनहर, निखिल कोरिया, विनीत वर्मा, लक्ष्य गोईर, हर्षवर्धन चंद्राकर, विनोद उपाध्याय, गंगाधर ठाकरे, बलदाऊ पटेल, गुमान निर्मलकर, विजेंद्र पटेल, सिद्धांत शर्मा, नीरज धर्मकार, देवेंद्र यादव, राजलक्ष्मी शर्मा, खेमलता ठाकुर, निर्मल चंद्राकर, दीपक साहू, रमेश बहादुर, मिथुन सोनवानी, महेंद्र धर्माकर, राजेश ताम्रकार, नितिन श्रीवास, रूपेश नायक, मुकेश पटेल, उमेश चंद्राकर, नितिन खरे, साहेबराव, विकास पात्रे, विवेक सवालकर, सुनील यादव, आकाश बघेल, गंगा राम यादव एवं नंद कुमार केवट सहित संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
“नई शुरुआत, सकारात्मक संवाद”
नवपदस्थ आयुक्त महोदया के स्वागत के साथ हुई यह सौजन्य भेंट केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि कर्मचारी हितों और निगम प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद की एक नई शुरुआत के रूप में सामने आई। कर्मचारियों में भी आयुक्त महोदया के सकारात्मक रुख को लेकर उत्साह और उम्मीद का वातावरण देखने को मिला।