महात्मा गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पीपल-बरगद-नीम अभियान का समापन

महात्मा गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पीपल-बरगद-नीम अभियान का समापन

भिलाई/ महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच छत्तीसगढ़ के रचनात्मक प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रचनात्मक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज ठाकरे ने किया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रचनात्मक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज ठाकरे ने कहा कि महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 2 अक्टूबर से 12 जनवरी, विश्व युवा दिवस तक विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में जाकर अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए पीपल, बरगद एवं नीम के पौधरोपण अभियान का समापन भी किया गया। इस अवसर पर परिसर में पीपल, बरगद एवं नीम के पौधे रोपे गए।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण एवं कार्यों को देखते हुए पर्यावरण प्रेमी बालूराम वर्मा को सम्मानित करने की घोषणा भी की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अर्जुनवार ने दूरभाष के माध्यम से घोषणा की कि बालूराम वर्मा को 26 दिसंबर को नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के राजेंद्र रजक, बालूराम वर्मा, प्रशांत कुमार क्षीरसागर, किशोर कनोजे, जगतपति राय, समद, गुलाब दास मानिकपुरी सहित डीपी चौधरी का सहयोग रहा।