एसपी कार्यालय और थाना मोहननगर का दुर्ग आईजी ने किया निरीक्षण

एसपी कार्यालय और थाना मोहननगर का दुर्ग आईजी ने किया निरीक्षण

दुर्ग/पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान शाखा प्रभारियों एवं सेक्शन प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित कर कार्य निष्पादन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा प्रशासनिक कार्यों में सुधार के लिए विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त थाना मोहननगर का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता एवं जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। थाना प्रभारियों को कार्यों में दक्षता बढ़ाने एवं जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) तनुप्रिया, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) सी पी तिवारी सहित कार्यालय स्टाफ एवं थाना मोहननगर व पुलगांव के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।