भिलाई में खूनी विवाद: कल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या
भिलाई/ खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 लक्ष्मीनारायण नगर में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विक्रम सोना (30 वर्ष), निवासी लक्ष्मीनारायण नगर, जो ट्रांसपोर्ट नगर में हाइड्रा चालक के रूप में कार्यरत था, का मोहल्ले के ही 60 वर्षीय मुरली उर्फ मुच्छू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।बताया जा रहा है कि विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि आरोपी मुरली उर्फ मुच्छू ने आवेश में आकर कल्हाड़ी से विक्रम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।घटना के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, किंतु रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जांच जारी है।