शनि जयंती पर सिद्धेश्वर शिव-हनुमान-शनि मंदिर में हुए विविध धार्मिक आयोजन
भिलाई। कोहका जुनवानी रोड स्थित सिद्धेश्वर शिव-हनुमान-शनि मंदिर में शनि जयंती उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह पिंटू-फनीश साहू परिवार द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा पूजन कराया गया, जिसे पंडित नितेश शर्मा ने विधि-विधान से संपन्न कराया।
दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों के बाद संध्या बेला में भक्तों द्वारा सामूहिक अभिषेक पूजन किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह (छोटू भैया), सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह एवं शैलेन्द्र सिंह ने पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के संयोजक नवीन सिंह कछवाहा, हिंदू जनजागृति समिति के संयोजक कमल बिस्वाल, मंडी बोर्ड के एसडीओ प्रवीण पांडे, राजू घाटे, मनोज अरुले, संतोष नायर, दुर्गेश्वर हनुमान मंदिर से संतोष साहू, राकेश सोनी, श्रीमती त्रिलोकी साहू, देवकांत साहू, धर्मेंद्र सोनी, के.एम. रेड्डी एवं विक्की सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई और सेवा सहयोग प्रदान किया।