दुर्ग से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
दुर्ग/दुर्ग शहर से पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था आज बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का पवित्र प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में जय भोले, पापा राव, आर. वासुदेव, रनवीर सिंह, हरीशचंद्र दुबे, नीतीश मिश्रा, संजय उपाध्याय, बी. खुशी, भारती नियाल, राम सोना, अनुज जैन, दुर्गा प्रसाद, विष्णु शर्मा, ए. राहुल, दिनेश यादव, बी. श्रीनिवास राव, हरीश देशमुख, गुनेश्वर, गौतम यादव, हेमचंद यादव एवं उज्ज्वल यादव शामिल हैं।
इस यात्रा को पिचले 10 वर्षो से यात्रा कर रहे पकज यादव व ऋषि साहू संतोष तिवारी ने
सभी श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी से देश, प्रदेश एवं दुर्ग शहर की सुख-समृद्धि, शांति और सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करने का संकल्प लिया। उपस्थित नागरिकों ने सभी यात्रियों की सफल एवं सकुशल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना दी।