विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली के वार्ड 29-30 को दी 1.01 करोड़ की सौगात, बोले- विकास कार्यों में नहीं आने देंगे कमी

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी कड़ी में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 लक्ष्मी नगर रिसाली भाठा और वार्ड क्रमांक 30 इस्पात नगर साईं मंदिर परिसर में कुल 1 करोड़ 1 लाख 46 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर आधारशिला रखी।
वार्ड क्रमांक 30 इस्पात नगर स्थित साईं मंदिर परिसर में 39.32 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, कवर ड्रेन एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। वहीं वार्ड क्रमांक 29 लक्ष्मी नगर रिसाली भाठा में 62.14 लाख रुपये की लागत से डोम शेड, सड़क चौड़ीकरण, आरसीसी नाली, सीसी रोड, नाली निर्माण, कवर ड्रेन, सामुदायिक भवन एवं सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
विधायक ललित चंद्राकर ने दोनों स्थानों पर विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है। सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सड़क, नाली, सामुदायिक भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि रिसाली नगर निगम के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और प्राथमिकता वाले कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। वार्ड 29 और 30 में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य रिसाली के प्रत्येक वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श वार्ड बनाना है। विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी इसी गति से जारी रहेगा।
इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू, प्रदेश कन्या सह संयोजिका संस्कृति वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास सहित पार्षदगण विलास बोरकर, धर्मेन्द्र भगत, सीमा साहू, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, रमा साहू, सविता धवज, शीला नारखेड़े, गजेंद्री कोठारी एवं ममता सिन्हा उपस्थित रहे।
इसके अलावा भूपेंद्र दास, रुपेश यादव, राजा डहरिया, दिलीप चौधरी, अमित वोरा, अश्विन निषाद, विजय सिंह सोनी, अनुप डे, कंचन सिंह, राजेन्द्र सिंह, संध्या मंडलोई, लता गेंद्रे, गीता मिश्रा, ज्योति स्नाई, अल्का श्रीवास्तव, सुम्भा राव, निशा, ओकेश्वरी मारकंडे, आमा शुक्ला, परमेश्वर महिलांग, कमलेश हिरवानी, आरती शर्मा, विकास कुलश्रेष्ठ, सतीश दुबे, डॉ. पार्वती कुर्रे, सविता महिलांग, तन्नू सोनवानी, अंचल यादव, राजेन्द्र यादव, अमन शर्मा, सुनीता कोसरे, धनजय मिश्रा, करुणा श्रीवास, चंद्रकली चतुर्वेदी, आयुष तिवारी, बॉबी दास, मनोज साहू, हिमांशु चंद्राकर, मंजु साहू, अनिल घोष, संतोष चौधरी, कृष्णा सिंह, हर्ष डोंगरे एवं गणेश पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।