छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सेक्टर-2 में लगाया गया विशाल बरगद का पौधा, संरक्षण का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सेक्टर-2 में लगाया गया विशाल बरगद का पौधा, संरक्षण का लिया संकल्प

भिलाई/छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला एनजीओ प्रकोष्ठ एवं पर्यावरण मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-2 स्थित दशहरा मैदान में विशाल बरगद के पौधे का रोपण किया गया। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के प्रतीक स्वरूप आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों ने एक साथ मिलकर गायत्री मंत्रोच्चार के बीच पौधरोपण किया।
इस अवसर पर जिला एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज ठाकरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। उनके द्वारा स्थापित छत्तीसगढ़ आज निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संवर्धन को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र मंडल के बालूराम वर्मा, जिला एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज ठाकरे, प्रशांत क्षीरसागर, पर्यावरण मित्र मंडल के डीपी चौधरी, लखनलाल मालागर सहित स्थानीय छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने लगाए गए बरगद के वृक्ष की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया।