छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल: 60 से अधिक अधिकारियों का स्थानांतरण

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए हैं। इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।