मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिले महत्वपूर्ण दायित्व

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामीण उद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अरंग विधायक गुरु खुशवंत साहिब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग दिया गया है।
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।