भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला पदाधिकारियों की घोषणा

दुर्ग /भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से दुर्ग जिला भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।