बच्चों को संस्कार और शिक्षा दोनों जरूरी – उतई कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर का संदेश
दुर्ग /पीएमश्री प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक शाला, आदर्श नगर, उतई में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा, "शिक्षा ही वह आधार है जो हमारे बच्चों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।"विधायक चंद्राकर ने आगे कहा, "मैं इस अवसर पर सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाएं और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें। वार्षिक उत्सव बच्चों को शाल भर इंतजार रहता है, बच्चे अपने प्रतिभा को दिखाते हैं, शाल भर के लेखा जोखा को प्रस्तुत करते हैं। बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होता है, उसको जिस सांचे में ढालोंगे उस हिसाब से बन जाता है। माता पिता बच्चों का प्रथम गुरु होता है, इस लिए घर में शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी प्रदान करें जिससे समाज में सभ्य नागरिक बन सके।"
आगे ललित चंद्राकर ने कहा 21 फ़रवरी से दसवीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए-आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं।
आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएँ, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें।
इस गरिमामय अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, महामंत्री चंदु देवांगन, उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख, पार्षद सभापति सोनू राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष विमला कामड़े, दानेश्वरी देशमुख, पार्षदगण संगीत रजक, हुबीराम साहू, लता सोनवानी, अनिता नीलम गढ़े, विजयलक्ष्मी साहू, रुपेश पारख, गिरीश शर्मा,प्रधान पाठक लाला राम साहू, सुब्बा नायडू, सावंत राम साहू, विधायक प्रतिनिधि डीकेश साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।