जागृति महिला समिति कर्मचारी नगर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जागृति महिला समिति कर्मचारी नगर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


दुर्ग/ 08 मार्च,कर्मचारी नगर स्थित जागृति महिला समिति कर्मचारी नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया यह जानकारी समिति की अध्यक्ष सविता रजनीश वर्मा द्वारा दिया गया महिला दिवस किया कार्यक्रम जागृति महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस संबंध में जानकारी समिति की अध्यक्ष सविता रजनीश वर्मा ने दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर अलका बाघमार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन ने की, जबकि रत्ना नारमदेव और श्वेता बाकलीवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियों में परिवार, समाज और अन्य लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण होता है, लेकिन सबसे पहले महिला की अपनी योग्यता, आत्मविश्वास और पहचान बनाने की क्षमता ही उसे आगे बढ़ाती है। यदि एक महिला अपने परिवार को सही दिशा दे सकती है तो वह समाज और देश को भी सही दिशा देने की ताकत रखती है।कार्यक्रम के दौरान जागृति महिला समिति द्वारा मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तरी, हाऊजी और 1 मिनट गेम जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया।कार्यक्रम में समिति की सदस्य टी. पदमा, डी. रजनी, अनु, मिनाती, तृप्ति, सोनाली, पूर्णिमा, अनीता, वाई. रजनी, रजनी जोशी, इस्मिता, विशाखा, हेमलता, राधा वर्मा, इंदु, अर्निका और विजयलक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।