रायपुर : महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर : महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर /रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल पर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को आरोपी ने उसे अपने कब्जे में लेकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।घटना के बाद किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से निकलकर सीधे थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस टीम ने स्वर्णभूमि सोसायटी में दबिश दी और आरोपी गोपाल गोयल को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सेकेंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करता है और उसी सोसायटी में रहता है।सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं के साथ साथ एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।