अंबेडकर जयंती और बैसाखी पर रुद्र सेना का सेवा कार्य, राहगीरों के लिए प्याऊ का उद्घाटन
दुर्ग/भिलाई।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती एवं बैसाखी के पावन अवसर पर रुद्र सेवा समिति द्वारा संचालित रुद्र सेना के तत्वावधान में राहगीरों की सुविधा हेतु प्याऊ का उद्घाटन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल लोगों के लिए राहतभरी साबित हो रही है।
समिति द्वारा जानकारी दी गई कि यह प्याऊ कई वर्षों से लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसमें रुद्र सेवा समिति एवं ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज का संयुक्त सहयोग रहता है। यहां राहगीरों के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ चना एवं गुड़ की भी व्यवस्था की जाती है, जिससे लोगों को गर्मी में ऊर्जा मिल सके।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (व्यापार प्रकोष्ठ) अरुण बेरी ने बताया कि यह सेवा कार्य वर्षों से निरंतर जारी है और भविष्य में इसे और विस्तारित करते हुए राहगीरों के साथ-साथ बेजुबान पशुओं के लिए भी पानी एवं भोजन की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन को क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का लगातार मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव सच्चिदानंद दुबे, जीपी तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय शर्मा, ज्ञानेंद्र पांडे, प्रशांत क्षीरसागर, पिंकी सिंह, प्रमोद सोनी, बच्ची यादव, रजनीकांत पांडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं गणमान्य नागरिकों में हरिशंकर चतुर्वेदी, शिव श्रीवास्तव, लालमन यादव, शरद दुबे, शिवनाथ शुक्ला, अमरेंद्र नाथ, मनोज शर्मा, प्रसाद राव, रूपेंद्र साहू, राजेंद्र शर्मा, शरण भजनी, हेमंत बघेल, शशि भूषण मोहंती आदि शामिल हुए।
इसके अलावा शहर के कल्याणी वृद्ध आश्रम के संचालक अजय कल्याणी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने समाज सेवा के इस कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।